महिलाओं ने की मनचले की मरम्मत

भोपाल-  कोलार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के एक सुपरवाईजर को आशा कार्यकर्ताओं को अश्लील इशारे कर बदतमीजी से बात करना महंगा पड गया. गुस्से में आई कार्यकर्ताओं ने  मनचले की चप्पलों से मरम्मत कर दी.

दरअसल इस सुपरवाईजर के अश्लील इशारों और हरकतों से परेशान महिलाओं ने इसकी धुनाई कर दी. आशा कार्यकर्ताओं ने सुपरवाईजर पर गाली गलौच और अश्लील इशारे करने का आरोप लगाया है.

जानकारी के मुताबिक रोजाना की तरह आशा कार्यकर्ता कोलार अस्पताल पहुंची थी.इस दौरान एक आशा कार्यकर्ता गुस्से में बाहर आई और सुपरवाइजर पर जोर-जोर से चिल्लाने लगी.महिला का आरोप था कि सुपरवाईजर ने फोन पर उससे गाली देकर बात की. इस बीच भीड़ इकट्ठी हो गई. तभी एक महिला ने चप्पलों से सुपरवाइजर की पिटाई शुरू कर दी. वहां मौजूद लोगों ने भी सुपरवाइजर की जमकर पिटाई कर दी.

सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और सुपरवाइजर को पूछ-ताछ के लिए थाने ले गई.                           

Related News