दो दिन पहले लापता हुई महिला की लाश पेड़ से लटकी मिली, गैंगरेप का शक

उत्तरप्रदेश। उत्तरप्रदेश के बांदा जिले में दो दिन से लापता महिला का शव मिलने से सनसनी फ़ैल गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुची पुलिस को आशंका है कि महिला के साथ पहले गैंगरेप किया गया उसके बाद आत्महत्या का रूप देने के लिए लाश को पेड़ से लटका दिया गया। फ़िलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की तफ्तीश शुरू कर दी गई है।

जानकारी के मुताबिक जिले के जसपुरा थाना क्षेत्र के झंझरी पुरवा गांव में 31 वर्षीय ममता दो दिन से लापता थी। वह जंगल में लकड़ी लेने गई थी लेकिन इसके बाद से वह वापस अपने घर नही लोटी। घरवालो ने अपने स्तर पर महिला को खोजने की कोशिश की लेकिन कोई पता नही चला। इस दौरान 2 दिन बाद उसकी लाश जंगल में लटकी मिली। घटना की सुचना पुलिस को दी गई। '

मौके पर पहुची पुलिस को यह मामला प्रारंभिक जांच में गैंगरेप के बाद हत्या का लगा। पुलिस मानकर चल रही है कि महिला के साथ पहले दुष्कर्म किया गया इसके बाद उसकी हत्या कर दी गई। घटना को आत्महत्या का रूप देने के लिहाज से शव को पेड़ से लटका दिया गया। पुलिस को अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतज़ार है इसके बाद ही तय किया जाएगा की मामले जांच किस दिशा में की जाए।

Related News