जमीन विवाद में महिला को निर्वस्त्र कर पीटा

बलरामपुर : क्षेत्र के तुलसीपुर थाना क्षेत्र में कुछ दबंगों ने एक महिला से उसकी जमीन हथियाने के लिए अपने बल का प्रयोग किया। आरोपियों ने इस महिला को पकड़कर पीटा और फिर निवस्त्र कर उल्टा लटकाकर पीट दिया। जब महिला पुलिस में शिकायत करने पहुंची तो उसे डांटकर भगा दिया गया। पुलिस की निष्क्रियता के चलते तुलसीपुर के टीआई एसके राय और बीट दरोगा आलोक कुमार सिंह को निलंबित कर दिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार इस मामले को अब डीएम देख रहे हैं। क्षेत्र में रहने वाली एक महिला का खेती की जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। करीब दो दिन पहले कुछ लोग महिला की जमीन पर अपना अधिकार जमाने लगे। ऐसे में जब महिला ने अपना विरोध जताया तो इन आरोपियों वाजिद अली, साजिद अली, मुतबिल, मतलूब ने महिला को पकड़कर उसे निर्वस्त्र कर दिया।

जिसके बाद आरोपियों ने उक्त महिला को उल्टा लटकाकर पीट दिया। महिला आरोपियों से विनती करने लगी लेकिन किसी ने उसकी एक न सुनी। कुछ देर बाद महिला जब आरोपियों के चंगुल से छूटी तो वह पुलिस थाने पहुंची लेकिन पुलिस थाने से भी महिला को भगा दिया गया। मामले में बलरामपुर की डीएम प्रीति शुक्ला ने कहा कि महिला के साथ हुई घटना की जांच का आदेश दे दिया गया है। आरोपियों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Related News