अंडर गारमेंट में स्वर्ण तस्करी कर रही महिला गिरफ्तार

नई दिल्ली। मुंबई एयरपोर्ट पर एक महिला को स्वर्ण तस्करी के मामले में पकड़ लिया गया है। दरअसल उक्त महिला का नाम फरहत उनीसा बताया गया है। उक्त युवती जेट एयर वेज़ दुबई - मुंबई फ्लाईट से यात्रा कर रही थी। उक्त महिला के पास 2.16 किलो का सोना मिला।

महिला ने सोने को अपने अंर्तवस्त्रों में छिपा रखा था। इस स्वर्ण की कीमत 6438960 रूपए आंकी जा रही है। गौरतलब है कि स्वर्ण तस्करी के मामले में पहले भी कई लोगों को एयरपोर्ट अथाॅरिटी पकड़ चुकी है।

Related News