आम आदमी पार्टी में महिला विंग की उपेक्षा

नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी द्वारा संगठन को विस्तार देने की प्रक्रिया में कदम बढ़ा दिया गया। आम आदमी पार्टी की दिल्ली यूथ विंग का गठन किया गया है। मगर कहा गया है कि इस यूथ विंग में महिला विंग की उपेक्षा की जा रही है। यूथ विंग के अध्यक्ष के तौर पर अंकुश नारंग को मनोनीत किया गया है। जबकि बिलाल अहमद, मुकेश सोलंकी, नीतीश रघुवंशी और पंकज कुमार को उपाध्यक्ष बनाया गया। विंग के संयुक्त सचिव भास्कर शर्मा के साथ प्रवीन कुमार बनाए गए। यही नहीं आसिफ चौधरी को कोषाध्यक्ष बनाया गया। विकास योगी और नीतीश रघुवंशी को यूथ विंग का प्रवक्ता नियुक्त किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार विंग के अध्यक्ष अंकुश नारंग ने महिलाओं की उपेक्षा को लेकर कहा है कि पार्टी ने महिलाओं की उपेक्षा नहीं की। दूसरी ओर यूथ विंग की कार्यकारिणी की घोषणा की गई।  जिसमें कहा गया कि मामले को लेकर कई महिलाऐं दिखाई देगी। यही नहीं यूथ विंग के विधानसभा स्तर के साथ वार्ड स्तर पर तैयार किया जा रहा है। दूसरी ओर कमेटियों में 125 से ज़्यादा महिलाऐं हैं। जिसमें महिलाओं की पूरी संख्या पर चर्चा की गई।

कहा गया कि पूरे संगठन के बाद संख्या अधिक नज़र आएगी। यह भी कहा गया कि पार्टी महिलाओं की उपेक्षा नहीं की जाती है। यूथ विंग सरकार के आम जनता के बीच की कड़ी को साबित किया जाएगा। यही नहीं विंग का काम युवाओं के लिए विभिन्न सुविधाऐं उपलब्ध करवाने में सहायता करने का बताया गया है। इस दौरान कहा गया कि ड्राइविंग लाइसेंस बनाना, पैन कार्ड तैयार करना, मतदाता पहचान पत्र तैयार करना आदि तैयार किए जाते हैं।

Related News