घर में इन चीजों के होने से सकारात्मक ऊर्जा बनती है

परिवर्तन एक क्रियाशील शब्द है। जो जिंदगी में आगे बढ़ने की सीख देता है। परिवर्तन यांग ऊर्जा को बढ़ावा देता है। फेंगशुई में 'यांग' सकारात्मक ऊर्जा का प्रतिनिधित्व करती है। यह नकारात्मक रूप से प्रवाहित हो रही 'चि' ऊर्जा को रोकने में सक्षम है। 

फेंगशुई विशेषज्ञों का मानना है, 'घर में पेंडुलम वाली घड़ी, छत के निचले सिरे पर पंखा और टेबल फेन जरूर उपयोग करना चाहिए।' यह उपकरण आपको इस तरह लगाना चाहिए। जिससे परिवर्तन सा दृश्य हो यानी यह कमरे के दक्षिण क्षेत्र में ऊर्जा को प्रवाहित करें।

पूर्व दिशा हमारे जीवन में बहुत महत्व रखती है यह सेक्स और भविष्य निर्माण की शक्ति का संचय रखने में सक्षम है। यदि ऊपर बताए गए उपकरणों के रंगों का चयन भी सकारात्मक रंगों जैसे पीला, हरा, केसरिया आदि के अनुरूप किया जाए तो यह और भी ज्यादा प्रभावशाली हो जाते हैं।

Related News