आज है साल का सबसे छोटा दिन और सबसे लम्बी रात

आप सभी को बता दें कि इस साल का सबसे छोटा दिन आज है। जी हाँ, 22 दिसंबर 2022 यानी आज साल का सबसे छोटा दिन है। इसकी वजह खगोलीय घटनाक्रम है। आपको बता दें कि आज आपका दिन 10 घंटे 41 मिनट का होगा और रात 13 घंटे 19 मिनट की होगी। हालाँकि यह आपके स्थान पर भी निर्भर करता है रोशनी और अंधेरे का समय। जी दरअसल सूर्य के चारों तरफ पृथ्वी के चक्कर लगाने के समय 22 दिसंबर 2022 को सूर्य मकर रेखा पर लंबवत होगा। ऐसा होने से धरती के उत्तरी गोलार्द्ध में सबसे छोटा दिन और सबसे बड़ी रात होगी। जी हाँ और अगर मध्य भारत की बात करें तो वहां पर सूर्योदय सुबह 7:05 मिनट पर होगी।

आज है सफला एकादशी, जानिए शुभ मुहूर्त और महत्व

वहीं सूर्यास्त शाम को 5:46 मिनट पर होगी। यानी दिन का समय 10 घंटे 41 मिनट होगा, और रात का समय 13 घंटे 19 मिनट। आपको बता दें कि इस दिन सूर्य की रोशनी का एंगल 23 डिग्री 26 मिनट 17 सेकेंड दक्षिण की तरफ होगी। वहीं अगले साल 21 मार्च सूर्य विषुवत रेखा पर होगा, तब दिन-रात बराबर समय के होंगे। इसे अंग्रेजी में विंटर सॉल्सटिस कहते हैं। सॉल्सटिस एक लैटिन शब्द है जो सोल्स्टिम से बना हुआ है। वहीं लैटिन शब्द सोल का अर्थ होता है सूर्य जबकि सेस्टेयर का अर्थ होता है स्थिर खड़ा रहना। इन दोनों शब्दों को मिलाकार सॉल्सटिस शब्द बना है जिसका अर्थ है सूर्य का स्थिर रहना। इसी प्राकृतिक बदलाव की वजह से ही 22 दिसंबर को सबसे छोटा दिन और सबसे लंबी रात होती है। वहीं दूसरे ग्रहों की तरह पृथ्वी भी 23.5 डिग्री पर झुकी हुई है।

जी हाँ और झुके हुए अक्ष पर पृथ्वी के घूमने से सूर्य की किरणें एक जगह अधिक और दूसरी जगह कम पड़ती हैं। आपको यह भी बता दें, विंटर सॉल्सटिस के समय दक्षिणी गोलार्द्ध (Hemisphere) में सूर्य की रोशनी ज्यादा पड़ती है। इसी के साथ उत्तरी गोलार्द्ध में सूरज की रोशनी कम पड़ती है। इसी वजह से आज के दिन दक्षिणी गोलार्द्ध में सूरज ज्यादा देर तक रहता है, जिससे यहां का दिन लंबा होता है। वहीं अर्जेंटिना, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका जैसे देशों में आज से गर्मी की शुरुआत हो जाती है।

आज है साल का आखिरी प्रदोष व्रत, भूल से भी ना करें ये गलतियां

13 महीने का होगा साल 2023

सोमवार को करें शिव के इन मन्त्रों का जाप

Related News