डेनमार्क में है सबसे बड़ी पवन चक्की

डेनमार्क : आपने पवन चक्की तो बहुत देखी होगी। जब दूर से देखने पर इसके पंख हवा की रफ्तार से घूमते नज़र आते हैं तो ये बहुत ही छोटी नज़र आती हैं इसके धीमे धीमे घूमने पर आपको आश्चर्य भी होता होगा लेकिन वास्तव में ये बहुत बड़ी-बड़ी होती हैं। जी हां, मगर हम आपके लिए प्रसारित कर रहे हैं यह जानकारी कि आखिर कौन से पवन चक्की विश्व में सबसे बड़ी है। मिली जानकारी के अनुसार डैनमार्क के मैडे में विश्व की सबसे बड़ी पवन चक्की लगाई गई है।

इस पवन चक्की में 80 मीटर की लंबाई वाली ब्लैड्स हैं। इस पवन चक्की की ऊॅंचाई 220 मीटर है। इस पवन चक्की से एक दिन में करीब 2 लाख 60 हजार किलोवाॅट विद्युत उत्पादन होता है। पाॅवर जनरेशन के लिए इसे बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।इस तरह की पवनचक्कियां भारत में भी हैं मगर भारत में पवन चक्कियों की ऊॅंचाई इतनी अधिक नहीं है।

मध्यप्रदेश के उज्जैन संभाग में ही बड़े पैमाने पर विंड पाॅवर जनरेशन प्रोजेक्ट संचालित किया जा रहा है, जिससे बड़े पैमाने पर पाॅवर जनरेशन होता है। अब यह बात सामने आ रही है कि भारत असीमित ऊर्जा संसाधनों पर ध्यान दे रहा है विदेशों में भी इस तरह के प्रोजेक्टस बहुत बड़े पैमाने पर चल रहे हैं। 

बिहार- नेपाल सीमा पर सांप की तस्करी, कीमत 2 करोड़

विक्रमोत्सव के अंतर्गत महाराज विक्रमादित्य पर महानाट्य का मंचन

Related News