पति ने शारीरिक संबंध बनाने से किया इन्कार तो गई जान...

अहमदाबाद : एक व्यक्ति को अपनी पत्नी से शारीरीक संबंध न बनाना काफी महंगा पड़ गया। दरअसल इस पत्नी ने अपने पति की हत्या ही कर दी। पति ने महिला से शारीरिक संबंध बनाने से इन्कार कर दिया। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश यू एम भट्ट ने 54 वर्षीय विमला वाघेला को उम्र कैद की सजा सुनाने के साथ 2 हजार रूपए का जुर्माना लगा दिया है। जुर्माना नहीं भरने की हालत में सजा को 6 माह के लिए और बढ़ाया जा सकता है।

मिली जानकारी के अनुसार 2 नवंबर वर्ष 2013 को दोपहर में विमला और उसके पति नरसिंह अपने सरदारनगर के नोबलनगर एरिया स्थित घर में वे अकेले थे। विमला के विरूद्ध चार्जशीट दायर की गई थी। जिसके बाद पति द्वारा शारीरिक संबंध बनाने से इन्कार करने पर वे गुस्सा हो गई और फिर वह पति से लड़ने भी लगी। दरअसल उसीे पत्नि के मन में शक आ गया था। उसे शक था कि उसका पति किसी और महिला के साथ संबंध बनाता है।

जिसके कारण वह क्रोध में आ गया। ऐसे में उसने डंडा उठा लिया और पति की पिटाई प्रारंभ कर दी। सिर में चोट लगने के कारण उसकी मौत हो गई। पति की हत्या करने बाद विमला घर में ताला लगाकर सरदारनगर पुलिस स्टेशन पहुंची। उन्होंने अपने पति की मृत्यु को लेकर जानकारी भी दी। इस दौरान उन्होंने इस प्रकरण की शिकायत भी की। पुलिस की जांच में इस बात का खुलासा हुआ कि विमला इस हत्या की गुनहगार हैं। इसके बाद उन्होंने महिला को पकड़ लिया।

Related News