उत्तर प्रदेश में ‘किसान मित्र योजना’ कब शुरू की गई?

प्रश्न:- उत्तर प्रदेश का प्रसिद्ध ‘दुधवा नेशनल पार्क’ किस जिले में स्थित है? उत्तर:- लखीमपुर (खीरी) में

प्रश्न:- ‘बागों का शहर’ नाम से उत्तर प्रदेश का कौन-सा शहर प्रसिद्ध है? उत्तर:- लखनऊ

प्रश्न:- ‘बिरहा’, ‘रसिया’, ‘आल्हा’ आदि लोकगीतों की परम्परा किस प्रदेश में पाई जाती है? उत्तर:- उत्तर प्रदेश

प्रश्न:- उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी नक्षत्रशाला कौन-सी है? उत्तर:- गोरखपुर नक्षत्रशाला

प्रश्न:- उत्तर प्रदेश के किस खिलाड़ी को 19वें कॉमनवेल्थ खेल में कुश्ती के लिए स्वर्ण पदक प्राप्त हुआ? उत्तर:- अलका तोमर

प्रश्न:- उत्तर प्रदेश का सर्वाधिक प्राचीन संग्रहालय कहाँ स्थित है? उत्तर:- लखनऊ

प्रश्न:- ब्रिटिश सरकार के शासनकाल में उत्तर प्रदेश की ग्रीष्मकालीन राजधानी किस नगर में होती थी? उत्तर:- नैनीताल

प्रश्न:- उत्तर प्रदेश का वर्तमान स्वरूप किस दिन अस्तित्व में आया? उत्तर:- 9 नवम्बर, 2001

प्रश्न:- उत्तर प्रदेश का राज्याध्यक्ष राज्यपाल कहलाता है, इसकी नियुक्ति कौन करता है? उत्तर:- राष्ट्रपति

प्रश्न:- उत्तर प्रदेश का प्रमुख लोकगीत कौन-सा है? उत्तर:- बिरहा

प्रश्न:- उत्तर प्रदेश का वृहत्तम उद्योग कौन-सा है? उत्तर:- हथकरघा उद्योग

प्रश्न:- विद्युत उत्पादन की दृष्टि से उत्तर प्रदेश का सम्पूर्ण देश में कौन-सा स्थान है? उत्तर:- आठवाँ

प्रश्न:- उत्तर प्रदेश के किस नव-पाषाणिक पुरास्थल से धान की खेती के साक्ष्य मिले हैं? उत्तर:- कोलडिहवा

प्रश्न:- वर्ष 1925 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का अधिवेशन उत्तर प्रदेश में कहाँ हुआ था? उत्तर:- कानपुर में

प्रश्न:- वर्षा के वितरण के आधार पर उत्तर प्रदेश को कितने जलवायु विभागों में विभाजित किया गया है? उत्तर:- दो

प्रश्न:-  प्रदेश का कौन-सा जिला अवनालिका अपरदन से अधिक प्रभावित है? उत्तर:- इटावा

प्रश्न:- वर्तमान में उत्तर प्रदेश में कितने राष्ट्रीय उद्यान हैं? उत्तर:- 1

प्रश्न:-  उत्तर प्रदेश में सर्वप्रथम किस पक्षी विहार की स्थापना की गई? उत्तर:- नवाबगंज पक्षी विहार

प्रश्न:- हरदुआगंज ताप विद्युत गृह कहाँ स्थापित किया गया? उत्तर:- अलीगढ़ में

प्रश्न:- उत्तर प्रदेश में ‘किसान मित्र योजना’ कब शुरू की गई? उत्तर:- 18 जून, 2001 से

प्रश्न:- उत्तर प्रदेश में प्रमुख रूप से आम की किन दो किस्मों का उत्पादन होता है? उत्तर:- दशहरी और चौसा

प्रश्न:- अमरूद उत्पादन के लिए शहरों का कौन-सा जोड़ा प्रसिद्ध है? उत्तर:- बरेली-प्रयागराज

Related News