साओ पोलो : व्हाट्सएप पर फोन करने की फैसिलिटी को देखते हुए ब्राजील की एक कोर्ट ने देश में 2 दिनों के लिए व्हाट्सएप को बंद करने का निर्देश दिया है। साओ पोलो के सिटी जज ने ब्राजील की दूरसंचार की कंपनियों को इसे ब्लॉक करने का आदेश दिया है। इसके तहत देश में गुरुवार से व्हाट्सएप की सेवा नही मिलेगी। इस आदेश के बाद फेसबुक के फाउंडर मार्क जकरबर्ग ने फेसबुक पर पोस्ट किया कि कोर्ट को इस फैसले को वापस लिया जाना चाहिए। पोस्ट में जकरबर्ग ने लिखा कि आज रात से ब्राजील के जज ने इस देश के 100 मिलियन लोगों के लिए व्हाट्सएप ब्लॉक करने का आदेश दिया है। हम इसे वापस लेने की हरसंभव कोशिश करेंगे। जकरबर्ग ने कहा कि फेसबुक मैसेंजर अभी भी एक्टिव है और लोग इसे कम्यूनिकेशन के लिए यूज कर सकते हैं। यह ब्राजील के लिए सैड डे है। इससे पहले यह देश ओपन इंटरनेट के लिए जाता रहा है। यहां के लोग हमेशा से ऑनलाइन आवाज उठाते रहे हैं। हांलाकि जज ने यह नही बताया कि व्हाट्सएप को क्यों ब्लॉक किया जा रहा है और इसे बंद करने के लिए आवेदन किसने दे रखी थी, लेकिन ब्राजील की टेलीकॉम कंपनियों की मानें तो कुछ महीनों से सरकार इसके लिए लॉबिंग कर रही थी। व्हाट्सएप वॉयस कॉलिंग अवैध सेवा है। साथ ही कंपनियों का कहना है कि व्हाट्सएप के कारण लाखों लोग फोन कॉलिंग को यूज ही नही करते। इससे पहले कोर्ट ने 23 जुलाई 2015 को कोर्ट में पेश होने के लिए कहा था। पर व्हाट्सएफ ने ऐसा नही किया। कोर्ट ने फिर से पेशी के लिए नोटिस जारी किया लेकिन कंपनी ने फिर से इस नोटिस को टाल दिया। इसके बाद ही कोर्ट ने व्हाट्स एप को 48 घंटो के लिए बंद कर दिया।