मालवा का पठार किस प्रकार की मिट्टी से निर्मित है ?

प्रश्न-  भू-वैज्ञानिक दृष्टि से मध्यप्रदेश किस भू-भाग का हिस्सा है ? उत्तर-  गोंडवाना लैंड प्रश्न-  मालवा का पठार किस प्रकार की मिट्टी से निर्मित है ? उत्तर-  काली मिट्टी प्रश्न-  सरसो का पठार मध्यप्रदेश के किस क्षेत्र को कहा जाता है ? उत्तर-  मध्यभारत के पठार प्रश्न-  मालवा का पठार प्रदेश के कुल भौगोलिक क्षेत्र का कितने प्रतिशत है ? उत्तर- 28 प्रतिशत प्रश्न-  मध्यप्रदेश में ऋतु संबंधित आंकडे एकत्रित करने वाली वेधशाला कहां पर है ? उत्तर-  इंदौर प्रश्न-  मध्यप्रदेश की औसत वर्षा कितनी है ? उत्तर-  112 सेमी प्रश्न-  मध्यप्रदेश में किस प्रकार की जलवायु पाई जाती है ? उत्तर-  उष्ण कटिबंधीय प्रश्न-  मध्यप्रदेश में सर्वाधिक मृदा अपरदन किस नदी के द्वारा होता है ? उत्तर-  चंबंल नदी प्रश्न-  मध्यप्रदेश के किस भाग में लाल पीली मिट्टी पाई जाती है ? उत्तर-  म.प्र. के संपूर्ण पूर्वी भाग अर्थात बघेलखण्ड प्रश्न-   पुरानी जलोढ़ मिट्टी को किस नाम से जाना जाता है ? उत्तर-  बांगर मिट्टी प्रश्न-  मध्यप्रदेश की गंगा के नाम से किस नदी को जाना जाता है ? उत्तर-  बेतवा नदी प्रश्न-  वर्धा और बेनगंगा नदी के संगम को किस नाम से जाना जाता है ? उत्तर-  प्राणहिता प्रश्न- मध्यप्रदेश का सबसे ऊंचा जलप्रपात कौन सा है ? उत्तर-  चचाई जलप्रपात प्रश्न-  देवास किस नदी के तट पर बसा हुआ है ? उत्तर-  कालीसिंध प्रश्न-  डचेस फाॅल जलप्रपात कहां पर स्थित है ? उत्तर-  पंचमढ़ी प्रश्न-  मध्यप्रदेश के पश्चिमी क्षेत्र में सिचाई का प्रमुख साधन क्या है ? उत्तर-  कुंआ। प्रश्न-  मध्यप्रदेश में सिचाई उद्वहन निगम की स्थापना कब हुई? उत्तर-  1976 प्रश्न-  राजघाट बांध किस नदी पर है ? उत्तर-  बेतवा नदी प्रश्न-  उर्मिला परियोजना किन राज्यों के मध्य है ? उत्तर- मध्यप्रदेश व उत्तरप्रदेश प्रश्न-  चोरल नदी परियोजना कहां पर है ? उत्तर-  चोरल इंदोर के महू तहसील में स्थित मध्यम सिंचाई परियोजना प्रश्न-  मध्यप्रदेश में किस प्रकार के बांस पाये जाते हैं ? उत्तर- स्ट्रिक्टस एवं डेंड्रोकैलमस प्रश्न-  मध्यप्रदेश का सर्वाधिक वन क्षेत्र वाला जिला कौन सा  है ? उत्तर-  बालाघाट

मध्यप्रदेश स्थापना समारोह किस नाम से मनाया जाता है?

मध्यप्रदेश दिवस कब मनाया जाता है?

मध्यप्रदेश में कपड़ो का शहर कहा जाता हैं ?

Related News