देश में बढ़ रहे जानवरों के हमलों के पीछे क्या इंसान हैं जिम्मेदार?

पश्चिम बंगाल: देश में आए दिन हाथी, बाघ और कई जानवरों के लोगों पर हमले की खबरें आती रहती हैं। हाल ही में छत्तीसगढ़ चुनाव के दौरान जंगली हाथी नेताओं के लिए चुनाव का मुद्दा बने थे। जिसमें लोगों की शिकायत थी कि जंगली हाथियों के बढ़ते हमलों को रोका जाए। वहीं बाघिन अवनी का मुद्दा भी खबरों में खूब आया है। यहां बता दें कि अवनी को महाराष्ट्र के यवतमाल में मारा गया था और इसकी वजह थी उसका लोगों पर हमला कर उनकी जान लेना। इस बाघिन ने 14 लोगों को अपना निशाना बनाया था। 

मध्यप्रदेश: पुलिस खबरियों को दे रही हिदायत, दबिश में सामान मिला तो इनाम देंगे

यहां बता दें कि जानवरों के हमलों की खबरें तो रोज आती हैं, लेकिन वो ऐसा क्यों करते हैं, शायद इस बात पर कभी कोई ध्यान नहीं देता। वहीं जानवरों की खराब होती दशा की एक तस्वीर इस वक्त ट्वीटर पर छाई हुई है। बता दें कि इस तस्वीर को बिपलब हाजरा नाम के फोटोग्राफर ने लिया है। वहीं तस्वीर में देखा जा सकता है कि एक हाथी अपने बच्चे के साथ रेलवे ट्रैक को पार कर रहा है। तस्वीर पश्चिम बंगाल की है। जंगलों में रहने वाले जानवरों की स्थिति प्रतिदिन खराब होती जा रही है। विकास योजनाएं और कृषि के लिए भूमि की जरूरत अब जंगलों के लिए खतरा बन गई है।

चक्रवात गाजा: केंद्रीय टीम ने तमिलनाडु में हुए नुकसान का आंकलन शुरू किया

गौरतलब है कि जंगली जानवर आए दिन सड़कों और रेलवे लाइनों पर घूमते हुए मिलते हैं। जिससे कभी कभी उनकी मौत भी हो जाती है। वहीं देखा जाए तो अब जानवरों के रहने के लिए कोई जगह नहीं बची है। इस तस्वीर से अंदाजा लगाया जा सकता है कि बाघिन अवनी हो या फिर छत्तीसगढ़ के जंगली हाथी, दोनों ही मामलों में ये बात पता चली है कि उनके क्षेत्र में हस्तक्षेप करने पर ही उन्होने लोगों पर हमला किया। न केवल सरकार बल्कि लोगों को भी इस ओर ध्यान देने की आवश्यकता है। 

खबरें और भी 

हाइकोर्ट: इस स्थिति में नहीं चलेगा चेक बाउंस का केस

भाजपा नेता ने अमूल के संस्थापक पर लगाए गंभीर आरोप, कहा धर्म परिवर्तन के लिए देते थे पैसे

लंग्स में फंसी सुपारी से फैला इन्फेक्शन हो गई मौत

 

Related News