दिल्ली से रांची जाने वाली गो एयरवेज की फ्लाइट में हथियार होने की अफवाह

नई दिल्ली : दिल्ली से रांची जाने वाली गो एयरवेज की फ्लाइट में हथियार होने के संदेह के बाद उसे दिल्ली में ही रोका गया और सभी यात्रियों की तलाशी ली गई। इसके बाद जब कुछ भी बरामद नहीं हुआ तो फ्लाइट को रवाना कर दिया गया। दरअसल इस संबंध में एक अनजान फोन कॉल आया था।

एयरपोर्ट सुरक्षा को एक अनजान शख्स ने फोन कर बताया कि दिल्ली से रांची जाने वाली फ्लाइट में बैठे कुछ यात्रियों के पास हथियार है।

फोन कॉल के बाद सुरक्षा बलों ने फ्लाइट की तलाशी ली और पूरी तरह से आश्वस्त होने के बाद फ्लाइट को रांची के लिए रवाना किया गया। बाद में एएयरपोर्ट ऑथिरिटी ने यात्रियों को हुई परेशानी के लिए खेद प्रकट किया।

Related News