व्यापम घोटाला : फर्जी निकली पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय की बात

मध्यप्रदेश/जबलपुर: मध्यप्रदेश में व्यावसायिक परीक्षा मंडल में उपजे घोटाले को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजयसिंह मुश्किल में फंसते नज़र आ रहे हैं। मामले में एसआईटी की जांच जारी है मगर इसकी जांच में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। बताया जा रहा है कि जांच में यह बात सामने आई है कि जिस एक्सेल शीट का प्रयोग दिग्विजय सिंह ने भाजपा के खिलाफ किया था वह जाली है। 
मिली जानकारी के अनुसार हाल ही में एसआईटी की जांच में इस बात का उल्लेख किया गया है कि जो एक्सेल शीट पूर्व मुख्यमंत्री श्री सिंह ने सभी के सामने प्रस्तुत की थी वह जाली थी। मामले को लेकर प्रदेश के उच्च न्यायालय में अंतरिम रिपोर्ट दायर की गई। जिसमें एसआईटी ने अपनी जांच का उल्लेख किया है, मिली जानकारी के अनुसार घोटाले की सूचना देने वाली एक्सले शीट को दिग्विजय ने बेस बनाया। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्य आरोपी नितिन महेंद्र की ओरिजनल एक्सेल शीट से छेड़छाड़ की गई। मामले में अगली सुनवाई 27 अप्रैल तय की गई है।

Related News