झारखंड में हो रहा है पंचों के चुनाव के लिए मतदान

रांची : झारखंड में मतदाता मतदान के लिए उत्साहित हैं। दरअसल यहां पर तेरह जिलों के 41 प्रखंडों की 747 पंचायतों में मतदान किया जाना है। इसके लिए 4 थे और अंतिम चरण के पंचायत चुनाव में लगभग 30 लाख मतदाताओं द्वारा 7357 सीटों हेतु वोट डाले जा रहे हैं। करीब 24 हजार 514 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। यह मतदान तीसरे पहर भी चलेगा। अंतिम चरण के मतदान के ही साथ गांव की सरकार चुने जाने की प्रक्रिया समाप्त हो जाएगी। 

झारखंड में पंचायत चुनाव के लिए मतदाता पोलिंग बूथ पर सुबह से ही उमड़े हुए हैं। इस दौरान पहले तीन घंटे में करीब 20 प्रतिशत मतदान हुआ। तीन घंटे में 20 प्रतिशत वोट भी डाले जा चुके हैं। जमशेदपुर के मतदान केंद्र पर फर्जी मतदान को लेकर हंगामे के अतिरिक्त अप्रिय वारदात की जानकारी नहीं मिली है। प्रशासन द्वारा विशेष व्यवस्था के तहत क्षेत्रों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सुरक्षा बल मतदान केंद्रों की छतों और अन्य स्थलों से निगरानी रखे हुए हैं।

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार पहले तीन घंटे में 20 प्रतिशत मतदान हुआ। जमशेदपुर के मतदान केंद्र पर फर्जी मतदान को लेकर हंगामा भी हुआ। हालांकि यहां पर भी स्थिति संभाल ली गई। प्रशासन द्वारा विशेष व्यवस्था की गई। दूसरी ओर राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा इस चरण को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करवाने की तैयारी बड़े पैमाने पर की गई है।

विभिन्न केंद्रों पर अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है। नक्सली क्षेत्रों में मतदानकर्मियों को हेलिकाॅप्टर से निगरानी रखी जा रही है। सुरक्षा बलों को संवेदनशील क्षेत्रों और नक्सलप्रभावित क्षेत्रों में अधिक सावधानी बरते जाने को लेकर सचेत किया गया है। धनबाद में 18 प्रतिशत से भी अधिक मतदान होने की सूचना है। यहां पर गोविंदपुर और निरसा प्रमुख क्षेत्र माने जा रहे हैं। दूसरी ओर गिरिडीह 20 प्रतिशत और बोकारो में 22 प्रतिशत वोट डाले गए हैं। किसी भी तरह की अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली है। 

Related News