विवेक को नहीं मिला सलमान से माफी मांगने का मौका

विवेक और सलमान दोनों एक्टर का नाम कभी साथ लिया नहीं जाता है। दोनों को अभी एक ही होटल मे साथ देखा गया था पर दोनों ने एक दूसरे को नजर अंदाज किया दोनों ने एक दूसरे से बात नहीं की। शनिवार के दिन सलमान अपनी फिल्म ‘हीरो’ के प्रमोशन के लिये दिल्ली गये थे और वहा जिस होटल मे विवेक रुके थे उसी मे सलमान भी रुके थे। विवेक अपने किसी काम से दिल्ली गये थे। दोनों को नहीं पता था कि दोनों एक ही होटल मे रुके है। 

विवेक और सलमान के बीच 2003 मे कुछ ऐसा हुआ था जिसकी वजह से दोनों एक दूसरे से बात नहीं करते है। 2003 मे विवेक ने किसी बात को लेकर सलमान से माफी मँगवाने की कोशिश की थी। सलमान ने विवेक को किसी प्रेस कॉन्फ्रेंस मे धमकाया था जिसके लिये विवेक ने उन्हे माफी मांगने के लिये कहा। अपनी ऐसी हरकत के लिये विवेक ने सलमान से माफी भी मांगनी चाही पर सलमान ने विवेक पर कोई ध्यान ही नहीं दिया। विवेक के दोस्त ने कहा कि विवेक को नहीं पता था कि सलमान भी उसी होटल मे रुके है अगर पता होता तो विवेक सलमान से मिलते और अपनी भूल के लिये सलमान से माफी भी मांग लेते।  

Related News