भारतीय मूल के विवेक मूर्ति बने अमेरिका के सर्जन जनरल

वर्जीनिया : भारतीय मूल के विवेक मूर्ति को हाल ही में अमेरिका के सर्जन जनरल को तौर पर नियुक्त किया गया है। इसे एक बड़ी सफलता माना जा रहा है। समारोह में उपराष्ट्रपति जो बाइडन ने उन्हें पद की शपथ दिलवाई। मिली जानकारी के अनुसार विवेक ने गीता पर हाथ रखकर पद की शपथ ली। 
इस दौरान विवेक ने ओबामा प्रशासन में शीर्ष पद प्राप्त किया। विवेक के भारतीय मूल के होने से भारतीयों में अधिक उत्साह है। यही नहीं विवेक मूर्ति ने हावर्ड से स्नातक की उपाधि प्राप्त की। दूसरी ओर उन्होंने मेडिकल डिग्री और येल विश्वविद्यालय से कारोबार प्रबंधन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की। 
यही नहीं ब्रिघम एंड वूमेंस हाॅस्पिटल में प्रैक्टिस करने के अतिरिक्त वर्ष 2009 में वे चिकित्सकों के नाॅनप्राॅफिट चिकित्सकों का संगठन नाॅनप्राॅफिट डाॅक्टर्स फाॅर अमेरिका संगठन बनाकर राष्ट्रपति ओबामा की स्वास्थ्य योजनाओं और पहल का समर्थन कर चुके हैं। उल्लेखनीय है कि अमेरिका में रहने वाले भारतीय मूल के कई लोग वहां प्रशासन, चिकित्सा, अंतरिक्ष विज्ञान, सुरक्षा, उद्योग और निजी क्षेत्रों के साथ शिक्षा आदि क्षेत्रों में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। जो कि एक अच्छा और सकारात्मक संदेश है।

Related News