बाल संप्रेक्षण गृह में जमकर मचा उपद्रव

दुर्ग। बाल संप्रेक्षण गृह में उपद्रव मच गया। रात्रि लगभग 12 बजे दो अपचारियों ने 15 अपचारियों को पीट दिया था। इस घटना में दो अपचारी बच्चे चोटिल हो गए थे। जिसमें से एक बच्चे को अधिक चोट लगी थी। गंभीररूप से घायल बच्चे की मौत हो गई। ये लोग रात्रि में डरे हुए थे। मगर बुधवार दोपहर लगभग 3 बजे के बाद इन लोगों ने एकजुट होकर दोनों अपचारियों को लाठियों से पीट दिया।

पीटने वालों से अपचारियों से बचने के लिए पीड़ित अपचारी यहां - वहां भागते रहे। जब विशेष न्यायाधीश मंसूर अहमद और किशोर न्यायालय की न्यायाधीश मोहनी कंवर को इस घटना की जानकारी मिली, तो वे घटनास्थल पहुंचे और विवाद को शांत करवाने का प्रयास किया।

घटना के दौरान संप्रेक्षण गृह में दो होमगार्ड के अतिरिक्त पुलिसकर्मी भी तैनात था। यहां दो केयरटेकर और किचन स्टाफ आदि शामिल थे। विवाद को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल सादे परिधानों में बाल संप्रक्षण गृह पहुंचे। इस घटना में जो लोग घायल हो गए थे, उन्हें चिकित्सालय पहुंचाया गया। घायल अपचारियों को चिकित्सालय में उपचार दिया जा रहा है। अपचारियों में विवाद के दौरान एक अपचारी बच्चा गंभीररूप से घायल हो गया था। गंभीररूप से घायल हुए अपचारी की मौत हो गई।

आबकारी विभाग ने पकड़ी तस्करी की शराब

कार की सीक्रेट तिजौरी से मिले लाखो के अवैध गहने और रुपये

ब्लू व्हेल गेम ने ली छात्र की जान

 

 

Related News