विनीत चौधरी होंगे हिमाचल के मुख्य सचिव

शिमला। हिमाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने विनीत चौधरी को, राज्य का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया है। दरअसल, यहां पर मुख्यमंत्री के तौर पर, जयराम ठाकुर का नाम भाजपा संगठन ने तय कर दिया है। जिसके बाद अब शीर्ष अधिकारियों की नियुक्तियों को लेकर भी, नाम तय किए जा रहे हैं। माना जा रहा है कि, राज्य में अभी कुछ और शीर्ष अधिकारियों का स्थानांतरण हो सकता है। इस मामले में चौधरी 1982 बैच के आईएएस अधिकारी बताए जा रहे हैं।

इसके पूर्व वे मुख्य सलाहकार - जन शिकायत निवारण रह चुके हैं। गौरतलब है कि, प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में भाजपा की सरकार अब अपना कार्य करेगी। ऐसे में राज्य में ब्यूरोक्रेसी के शीर्ष पदों पर अधिकारियों की नियुक्तियों को बदला जा रहा है।

कुछ अधिकारियों का स्थानांतरण हो रहा है, जबकि कुछ अधिकारियों को पदोन्नत किया जा सकता है। गौरतलब है कि, भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने अशोक शर्मा को नया एडवोकेट जनरल भी पदस्थ किया है। माना जा रहा है ये पदस्थापनाऐं, हिमाचल प्रदेश की सरकार के नियमों और नीतियों को तेजी से क्रियान्वित करने के लिए की गई हैं।

गौरतलब है कि इस राज्य में भाजपा की सरकार बनी है मगर चुनाव में भाजपा द्वारा सीएम कैंडिडेट तय किए गए प्रेम कुमार धूमल अपना विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र का चुनाव नहीं जीत सके थे। जिसके बाद पार्टी ने जयराम ठाकुर को राज्य का मुख्यमंत्री बनाना तय कर दिया। 

हिमाचल मंत्रिमंडल में भी पांच दाग़ी मंत्री

थप्पड़कांड : कांग्रेस विधायक को पड़ेगा भारी, हो सकती है गिरफ्तारी

तंगहाल जिंदगी से सीएम की कुर्सी तक..जयराम ठाकुर

नीतीश कुमार ने दी जयराम ठाकुर को बधाई

Related News