विजय रूपाणी बने गुजरात के मुख्यमंत्री, नितिन पटेल को बनाया उपमुख्यमंत्री

गांधीनगर : गुजरात में नए मुख्यमंत्री के तौर पर विजय रूपाणी ने शपथ ली। राज्यपाल ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलवाई। वियज रूपाणी कैबिनेट में करीब 8 मंत्रियों ने शपथ ग्रहण की। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, केंद्रीय मंत्री अरूण जेटली, लालकृष्ण आडवाणी और अन्य वरिष्ठ भाजपा नेता मौजूद थे। समारोह में राज्य के भाजपा और अन्य दलों के वरिष्ठ सदस्यों को भी निमंत्रित किया गया था। शपथ लेने के बाद रूपाणी ने राज्यपाल से भेंट की और हाथ जोड़कर उनका अभिवादन किया।

मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलवाने के बाद नितिन पटेल ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। गौरतलब है कि वे कडवा पाटीदार समुदाय से आते हैं। शपथ लेने के बाद नितिन पटेल ने राज्यपाल का अभिवादन किया। इसके बाद वे राज्यपाल के पास बैठे उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद अन्य मंत्रियों में उपेंद्र सिंह चूडसमा ने शपथ ली।

मंत्रिमंडल में गणपत भाई वसावा को भी जगह मिली। वसावा एक आदिवासी नेता हैं। मंत्रिमंडल में चीमन सापरिया ने भी शपथ ग्रहण की। चीमन भाई जमजोधपुर के विधायक हैं यह क्षेत्र जामनगर में आता है। मंत्रिमंडल में बाबू भाई बीमा भाई बोखिरिया भी शामिल हो गए हैं। उन्होंने शपथ ग्रहण कर राज्यपाल से भेंट की वे ओबीसी जाति के तहत आते हैं।

आत्माराम परमार को भी मंत्रिमंडल में शामिल किया गया। वे गढ्डा क्षेत्र से विधायक हैं। उन्होंने कहा कि वे अनुसूचित जाति के नेता हैं। आत्माराम अनुसूचित जाति के नेता हैं। गौरतलब है कि इस मंत्रिमंडल से सौरभ पटेल सहित कुछ मंत्रियों को हटा दिया गया था।

Related News