वीडियो : देखिये, ''कैप्टेन कूल'' महेंद्र सिंह धोनी का क्रोधित रूप

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी हमेशा से हे अपने शांत स्वभाव के लिए जाने जाते हैं. घर-परिवार या दोस्तों के साथ ही नहीं महेंद्र सिंह धोनी को मैदान पर भी अक्सर शांत ही देखा जाता हैं. लेकिन, कभी-कभी स्थिति ऐसी आ जाती हैं जब हमेशा शांत रहने वाले ''कैप्टेन कूल'' महेंद्र सिंह धोनी भी क्रोध में नजर आने लगते हैं. ऐसा ही एक वीडिया महेंद्र सिंह धोनी का जमकर वायरल हो रहा है. जिसमे वे अपने साथियों के साथ बेहद ही क्रोधित अवस्था में नजर आ रहे हैं. 

दरअसल, महेंद्र सिंह धोनी एक एड के लिए एक योद्धा के रूप में नजर आ रहे हैं. जिसके लिए उन्हें एक योद्धा की तरह तैयार किया गया हैं. और वे यहां अपनी ''कैप्टेन कूल'' की छवि से बिलकुल उलट नजर आ रहे हैं. वे इसमें काफी गुस्से में नजर आ रहे हैं. महेंद्र सिंह धोनी इस एड में अपना शांत स्वभाव खोते हुए दिखाई दे रहे हैं. महेंद्र सिंह धोनी इस एड में भोजपुरी-अवधि भाषा भी बोलते हुए नजर आ रहे हैं. 

आपको बता दे कि, महेंद्र सिंह धोनी ''स्निकर'' के लिए ऐड करते हुए नजर आ रहे हैं. जो कि, एक चॉकलेट निर्माता कंपनी हैं. जिसमे बताया गया है कि, भूख लगने के बाद कितना ही व्यक्ति शांत हो वह क्रोधित होने लगता हैं. महेंद्र सिंह धोनी का यह विज्ञापन काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं. 

 

मुंबई टी 20 लीग में लगी रहाणे की बोली

टेस्ट मैच: हार की कगार पर अफ्रीका

स्टार टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना को जन्मदिन की ''हार्दिक बधाई''

Related News