Sco समिट में बोले वेंकैया नायडू- 'देश में कोविड-19 मृत्यु दर दुनिया में सबसे कम है'

नई दिल्ली: भारत के उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने आज यानी सोमवार को 19वें एससीओ शिखर सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि, 'हमारे क्षेत्र में आतंकवाद सबसे बड़ी चुनौती है।' वहीं इस दौरान उन्होंने कोरोना के खिलाफ भारत के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि, 'देश में कोविड-19 मृत्यु दर दुनिया में सबसे कम है।'

इसी के साथ उन्होंने सम्बोधन में यह भी कहा कि, 'भारत और एससीओ क्षेत्र के बीच संबंध हजारों वर्षों से निर्बाध रूप से विकसित हुए हैं। 2025 तक भारत की जीडीपी पांच ट्रिलियन तक पहुंचने की उम्मीद है। यह 29 वर्ष की औसत आयु वाला सबसे युवा देश होगा।' इस बैठक में उपराष्ट्रपति ने यह भी कहा कि, 'क्षेत्र में हमारे सामने सबसे महत्वपूर्ण चुनौती आतंकवाद है, विशेष रूप से सीमा पार से होने वाला आतंकवाद। भारत अपनी सभी तरह की अभिव्यक्तियों में आतंकवाद की निंदा करता है। हम विशेष रूप से उन देशों के बारे में चिंतित हैं जिनकी नीतियों के जरिए आतंकवादी लाभ उठाते हैं।'

वहीं आगे बयान में उन्होंने कोरोना को लेकर भारत की लड़ाई का जिक्र करते हुए कहा, 'भारत ने बहादुरी के साथ वैश्विक महामारी का मुकाबला किया है और वायरस से लड़ने के साथ-साथ आर्थिक स्थिरता सुनिश्चित करने में उल्लेखनीय लचीलापन दिखाया है। भारत में कोविड-19 मृत्यु दर दुनिया में सबसे निचले स्तर पर है। भारत के प्रयासों को वैश्विक मान्यता मिली है।'

इस राज्य में बंद किये गए अस्थायी कोविड केन्द्र, कोरोना संक्रमण के मामलों में है भारी कमी

अर्थव्यवस्था पर अमित शाह का बड़ा बयान, कहा- अगली तिमाही में सकारात्मक रहेगी GDP की वृद्धि दर

ममता कैबिनेट से इस्तीफा देने के बाद क्या होगा शुभेंदु अधिकारी का अगला कदम ? जानिए उनका जवाब

Related News