देश के लिए भगवान का उपहार हैं PM मोदी

नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक रविवार को हुई। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंत्रियों और भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों ने प्रशंसा की। इस मामले में यह जानकारी सामने आई कि संसदीय कार्य मंत्री वैंकेया नायडू ने पीएम मोदी को भगवान का उपहार बताया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर संसदीय कार्य मंत्री वैंकेया नायडू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के लिए गाॅड गिफ्ट हैं। उन्हें गरीबों का मसीहा बताया गया।

वैंकेया ने इस अवसर पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विभिन्न क्षेत्रों की चुनौतियों को स्वीकार किया है। इन चुनौतियों का सामना करने की आवश्यकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को बदलने को लेकर कार्य कर रहे हैं। यही उनका मिशन है। उनका कहना था कि सुधार करो और देश को बदलो।

केंद्रीय मंत्री वैंकेया नायडू ने कहा कि टाइम मैगजीन ने भी पीएम मोदी को 100 प्रभावशाली लोगों में से एक बताया था। उनका कहना था कि सुधार करो और बदलाव करो। उनका कहना था कि सुशासन और विकास बेहद आवश्यक है। उन्होंने पीएम मोदी की सोश्यल मीडिया में लोकप्रियता का हवाला देते हुए कहा कि वे देश को समृद्ध करने के लिए कार्य कर रहे हैं। 

Related News