वसुंधरा राजे ने दौसा जाने के प्रश्न पर दिया चौका देना वाला बयान

राजस्थान / जयपुर : दिल्ली में सरकार के भूमि विधेयक के खिलाफ आप पार्टी की रैली मेंं राजस्थान के दौसा जिले के किसान गजेन्द्र सिंह की खुदकशी के बाद से देश भर मेंं बबाल मचा हुआ है लेकिन जब राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से पूछ गया की आप दौसा कब जायेगे तो उन्होंने इस प्रश्न उत्तर दिया, ‘‘मुद्दा क्या है, आपको मालूम है।’’ 
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की कल जयपुर यात्रा की तैयारियों का जायजा लेने पहुंची मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से आज पत्रकारों ने पूछा कि आप दौसा कब जा रही है। इस पर राजे ने प्रश्न का उत्तर नहीं देकर उल्टे पत्रकार की ओर मुखातिब होकर कहा, ‘‘.....आप लोग अच्छी तरह से सब कुछ जानते है। अखबार मेंं सब कुछ आ गया है। मुद्दा क्या है, आपको मालूम है।’’ 
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट ने मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के जवाब पर हमला करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री का बयान अतिवृष्टि से प्रभावित किसानों को लेकर उनकी असेवंदनशीलता दिखाता है, यह बयान जले पर नमक छिड़कने जैसा है। पायलट ने कहा कि प्रदेश की मुखिया का बयान अतिवृष्टि से प्रभावित किसानों के बारे में नकारात्मक सोच को दर्शाता है। यह किसानों के साथ मजाक है। 
पायलट ने मुख्यमंत्री को सलाह दी कि अच्छा होता भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की यात्रा को लेकर किए जा रहे करोडों रूपये खर्च का उपयोग अतिवृष्टि से प्रभावित किसानों को आर्थिक मदद में करतेे तो किसानों को राहत मिलती। उन्होंने कहा कि अतिवृष्टि की वजह से या फसल की बर्बादी के सदमे में प्रदेश में 44 किसान दम तोड़ चुके हैं लेकिन सरकार ने किसानों के लिए अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया है।

Related News