वाराणसी में पीएम मोदी और पीएम शिंजो आबे ने की गंगा आरती

वाराणसी: पीएम बनने के बाद ही मोदी ने कहा था कि आबे और मेरे बीच का रिश्ता बेहद पुराना है। ये रिश्ता तब से है जब वो गुजरात में सीएम थे और आज इसी बात को और पुख्ता करते हुए जापान के पीएम शिंजो आबे और भारतीय पीएम नरेंद्र मोदी दोनो एक ही विमान में सवार होकर बनारस पहुंच गए है। जहाँ दोनो ने शनिवार शाम को बनारस के दशाश्वमेघ घाट पर पीएम मोदी के साथ गंगा की विधिवत पूजा-अर्चना की। वैदिक मंत्रोंच्चारण के साथ पीएम मोदी और पीएम आबे ने एक साथ घाट पर खड़े होकर दूध, घी व अन्य पूजन सामग्री के साथ पवित्र गंगा का अभिषेक किया। इसके बाद दोनों ने गंगा की महाआरती में हिस्सा लिया और गंगा की आरती की।

इससे पहले बाबतपुर एयरपोर्ट पर उतर प्रदेश के सीएम अखिलेश यादव व राज्यपाल राम नाइक ने दोनो का स्वागत ढोल नगाड़ो के साथ किया। यहां भी मोदी ने दोस्ती का नया अध्याय शुरु किया और पीछे चल रहे अखिलेश यादव को आवाज देकर बुलाया और साथ लेकर चलने लगे। एयरपोर्ट से मोदी और आबे सीधे ताज होटल गए। जिन-जिन रास्तों से मोदी और आबे गुजरेंगे उन रास्तों की सारी दुकानें बंद कर दी गई है। 

रात के 8 बजे डिनर का प्लान है, जिसमें मोदी और आबे के अलावा अखिलेश, नाइक औऱ मशहूर गायक छन्नूलाल मिश्र भी शामिल होंगे। 5.45 में दोनो पीएम दश्वामेध घाट पहुचेंगे। यहां से 45 मिनट बाद 6.30 में वापस होटल जाएंगे। 8.10 में बनारस से निकलेंगे औऱ रात के 8.40 में वापस दिल्ली पहुचेंगे। गंगा आरती को ध्यान में रखते हुए घाट को तीन हिस्सों से बैरकडिंग के जरिए घेरा गया है। आम लोगो के जानें पर रोक लगा दी गई है। 

Related News