उत्तराखंड पर फिर गहराया संकट, वरूणावत पर्वत में आई दरार

केदारनाथ : देशभर में भारी बारिश का दौर जारी है। बारिश के चलते जहां मौसम सुहावना हो गया है वहीं जलजमाव से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। कई नदियां खतरे के निशान को पार करते हुए बह रही हैं। ऐसे में एक बार फिर उत्तराखंड में संकट गहरा गया है। यहां जोरदार बारिश के चलते केदारनाथ यात्रियों के लिए मुश्किल खड़ी हो गई है वहीं वरूणावत पर्वत की चट्टान में दरार आने से प्रशासन के लिए मुश्किल हो गई है। इस दौरान कहा जा रहा है कि पर्वत की यह चट्टान कभी भी ढह सकती है यदि यह ढहती है तो भूस्खलन हो सकता है। ऐसे में करीब 10 हज़ार से अधिक आबादी वाले क्षेत्रों में संकट गहरा जाएगा। दूसरी ओर यहां से लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जा रहा है।

एहतियातन धार्मिक यात्रा और पर्यटन स्थलों के मार्गों पर कड़ी निगरानी कर दी गई है और विभिन्न तरह के निरीक्षण के बाद ही यात्रियों को आगे बढ़ने दिया जा रहा है। उत्तराखंड में  बीते वर्षों की त्रासदी याद आने लगी है आसमान से आफत बरसने के के कारण उत्तराखंडवासियों और यात्रियों  की आँखों के सामने वह मंजर वापस नज़र आने लगा है।

जिसके कारण उन्होंने अपनों को हमेशा हमेशा के लिए खो दिया पर्वत पहाड़ और बादल ने मिलकर उत्तराखंड पर जो कहर बरपाया वह दुनिया की किताब में सबसे  बड़ी त्रासदी के रूप में दर्ज़ हो गया इस बार फिर बारिश और पहाड़ो के कहर का भय लोगो के दिलों को दहला रहा है। विशाल वरूणावत पर्वत में गहरी दरार आ गई है जिसके कारण 10 हज़ार की आबादी वाला इलाका संकट के घेरे में साँस लेने पर मजबूर है।

Related News