उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए AAP ने जारी की उम्मीदवारों की दूसरी सूची, यहां देंखे नाम

देहरादून: मंगलवार को आम आदमी पार्टी ने उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी है। AAP उत्तराखंड प्रभारी दिनेश मोहनिया ने ट्वीट करके इसकी खबर दी है। इसके साथ ही जिन प्रत्याशियों का चुनाव हुआ है उनको दिनेश मोहनिया ने शुभकामनाएं दी। दूसरी लिस्ट में 18 उम्मीदवारों के नाम हैं। रायपुर विधानसभा से नवीन प्रिशाली को उम्मीदवार बनाया गया है। घाट आंदोलन के नेता गुड्डु लाल को थराली विधानसभा से उम्मीदवार बनाया गया है। अब तक AAP ने 42 उम्मीदवार घोषित किए हैं।

दूसरी सूची में जारी हुए 18 उम्मीदवारों के नाम:- 1. गुड्डू लाल - थराली(SC) 2. सुमंत तिवारी - केदारनाथ 3. अमेन्द्र बिष्ट - धनौल्टी 4. नवीन पिरशाली - रायपुर 5.रविन्द्र आनंद - देहरादून कैंट 6. त्रिलोक सिंह नेगी - टिहरी 7. राजू मौर्य - डोईवाला 8. ममता सिंह - ज्वालापुर (SC) 9. मनोरमा त्यागी - खानपुर 10. गजेंद्र चौहान - श्रीनगर 11. अरविंद वर्मा - कोटद्वार 12. नारायण सुराड़ी - धारचूला 13. प्रकाश चंद्र उपाध्याय - द्वाराहाट 14. तारा दत्त पांडेय - जागेश्वर 15. सागर पांडेय - भीमताल 16. डॉ भुवन आर्य -नैनीताल (SC) 17. जरनैल सिंह काली - गदरपुर 18. कुलवन्त सिंह (किच्छा)

'प्रचार कांग्रेस का, तस्वीरें भाजपा की..', सोशल मीडिया पर फिर बना पार्टी का 'मजाक'

महिलाओं को चुनाव में 40% टिकट से लेकर सरकारी नौकरी तक, यूपी चुनाव में कांग्रेस ने किए ये वादे

आचार संहिता लागू होते ही क्यों 'निहत्थी' हो जाती है राज्य सरकारें ?

Related News