कार में महिला के साथ गैंग रेप!

मेरठ/उत्तरप्रदेश : उत्तरप्रदेश के मेरठ में एक महिला के साथ गैंग रेप की वारदात सामने आने के बाद हड़कंप मच गया। गैंग रेप की यह बात कार में होने की बात सामने आ रही है हालांकि घटना की पुष्टि नहीं हो पाई है, पुलिस के गश्ती दल ने इस महिला को सड़क किनारे बेहोश देखा। महिला को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। महिला के होश में आने का इंतजार किया जा रहा है। पुलिस ने बेहोश महिला के आसपास अन्य कोई सामान होने की संभावना भी तलाशी। 
पुलिस को जानकारी मिली कि अज्ञात वाहन महिला को सड़क पर बेहोशी की हालत में छोड़ गया है। मिली जानकारी के अनुसार मवाना थाना क्षेत्र में एक 40 वर्षीय महिला मेरठ में दवाईयां लेने पहुंची थी, वापस लौटते समय दो युवक कार से आए और महिला को लिफ्ट देने की बात कही। जिसके बाद उन्होंने उसे कोल्ड ड्रिंक पिला दिया और महिला बेहोश हो गई। मामले में पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

Related News