अमेरिकी सेना ने महिलाओ के लिए खोल दिए सारे अवसर

वाशिंगटन: महिलाओं को अगले साल के शुरू में अमेरिका की सशस्त्र बलों में सभी लड़ाकू नौकरियों में सेवा करने के लिए अनुमति दी जाएगी। अमेरिकी रक्षा मंत्री एश्टन कार्टर ने गुरुवार सुबह यहाँ घोषणा की। महिलाओं के लिए सभी पदो पर सेवाए देने का यहाँ निर्णय काफी समय से रुका हुआ था। अमेरिकी सेना ने सैन्य लड़ाई में महिलाओं पर अपनी नीतियों की समीक्षा करने के लिए तीन साल लगा दिए है। अगस्त में पहली दो महिला सैनिकों को सेना की विशिष्ट रेंजर स्कूल से पढाई पूरा करने का मौका मिला।

महिलाओं को सशस्त्र बलों में सेवा करने के लिए अवसर, द्वितीय विश्व युद्ध के अंत के बाद से बढ़ गया है। 2002 में, अमेरिका की अफगानिस्तान से लंबी लड़ाई की शुरुआत के साथ पेंटागन ने महिलाओं के लिए 1,000 से अधिक पदों को खोला दिया। अब तक, लगभग 220,000 नौकरियों पैदल सेना, कवच सैनिक, टोही, और विशेष अभियान केवल पुरुषों की ही इकाइया थी।

मरीन कोर ने भी इस निर्णय का स्वागत किया। मरीन कोर के मुताबिक एक विविधता वाली सेना ज्यादा मज़बूत होती है। विविध मानसिकता से सुरक्षा बल को मज़बूती मिलती है। पहले की एक रिपोर्ट में माना गया था की महिलाए एक घायल सैनिक को ले जाने में कम उपयोगी है।    

Related News