किसान की मौत से दहल उठा दिल्ली का दिल, लोकसभा में भी हंगामा

नई दिल्ली : दिल्ली के जंतर - मंतर से उपजा विवाद ने एक बार फिर देश को हिलाकर रख दिया है। इस समय समूचा देश एक ही बात सोच रहा है कि अपने पेट के लिए फसल उगाने वाले किसान की मौत पर अपनी आंखें नम करे या राजनीति के नाच को देखकर आंखों में गुस्सा लाए। जी हां, राजस्थान का एक किसान दिल्ली में फासी पर चढ़ तो गया लेकिन अपने पीछे कई सवाल छोड़ गया। मामले में कांग्रेस और भाजपा को दिल्ली सरकार के खिलाफ मुद्दा हाथ लग ही गया। 
दूसरी ओर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल खुद सवालों के घेरे में नज़र आ रहे हैं। सवाल उठाए जा रहे हैं कि क्या किसी केंद्र शासित प्रदेश का मुख्यमंत्री इतना लाचार हो सकता है कि वह अपने सामने एक इंसान को आत्महत्या करता हुआ देखता रहे। इस मामले ने तूल पकड़ लिया है। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा सफाई देने के बाद भी स्थिति आप के खिलाफ बन रही है। मामले को लेकर लोकसभा में भी जमकर हंगामा होने के आसार हैं। लोकसभा की कार्रवाई आज सुबह प्रारंभ हुई।

Related News