दो छात्रों की मौत के बाद केंद्रीय विश्वविद्यालय में हंगामा

रांची: सेंट्रल यूनिवर्सिटी के विद्यार्थी आकाश की समुद्र में डूबने से मौत हो गई। दरअसल वे पुरी गए थे। जहां वे समुद में डूब गए। इस घटना के बाद बिरसा चैक के पास मौजूद प्रकाश नगर में उसके निवास पर कोहराम मच गया था। दरअसल मित्रों और परिजन की भीड़ भी वहां पर लगी थी। सभी मां और बहन को सांत्वना दे रहे थे। मिली जानकारी के अनुसार आकाश की मां किरण कच्छप, बहन मेघा और अन्य मित्र सौभाग्य सुमन ने आकाश के साथ दुर्घटना की आशंका के बजाय उनकी हत्या होने की बात कही है। उनका कहना है कि हो सकता है उनकी हत्या की गई हो।

मां ने आरोप लगाया है कि इस हत्या के पीछे विश्वविद्यालय के प्रोफेसर का हाथ है। उनका आचरण ठीक नहीं था और आकाश उनके बारे में काफी कुछ जानता था। मिली जानकारी के अनुसार आकाश से उनके परिजन की बात हुई थी। जिसमें आकाश का कहना था कि उनका समुद्र में जाने का किसी तरह का इरादा नहीं है। मगर इसके बाद भी आकाश समुद्र के किनारे किस तरह से डूबा यह आश्चर्य की बात है।

आकाश तो पानी से डरता था। प्रोफेसर ने ही प्रोग्राम बनाया था। दरअसल मडूबने वाले छात्रों आकाश राज कच्छप और अमन कुमार के शव का पोस्टमार्टम हुआ। दूसरी ओर दोनों के परिजन को सूचना कर दी गई। सूचना मिलने के बाद परिजन विश्वविद्यालय की ओर निकल गए। गौरतलब है कि आकाश राज और अमन कुमार मानवाधिकार में पढ़ाई कर रहे थे और वे अंतिम वर्ष के विद्यार्थी थे। दोनों की मौत पर विद्यार्थियों ने विवि परिसर में प्रदर्शन किया और अपना विरोध जताया।

Related News