सपा की बनी कांग्रेस से बात, रालोद नहीं हिस्सेदार

लखनऊ : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में सपा और कांग्रेस के बीच गठबंधन की बात बन गई है लेकिन रालोद अर्थात राष्ट्रीय लोकदल गठबंधन का हिस्सा नहीं होगा। सपा की तरफ से जारी अधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई है।

गौरतलब है कि इसके पहले यह जानकारी सामने आ रही थी कि सपा और कांग्रेस के गठबंधन में रालोद समेत अन्य कुछ छोटे दल शामिल हो रहे है। गुरूवार को सपा के वरिष्ठ नेता किरणमय नंदा ने यह साफ कर दिया है कि गठबंधन केवल कांग्रेस के साथ ही होगा। चुनाव की तैयारियां के बारे में उन्होंने कहा कि हम तैयार है तथा कांग्रेस के साथ गठबंधन होगा।

उन्होंने सपा को जहां 300 सीटों से चुनाव लड़ने की बात कही है वहीं कांग्रेस को सौ सीटों पर चुनावी मैदान में उतारने की जानकारी दी गई है। सपा नेता ने उम्मीदवारों के नाम भी तय होने की जानकारी मुहैया कराई है। हालांकि उनका कहना है कि उम्मीदवारों के नामों की ऐलान जल्द ही कर दिया जायेगा।

 

 

Related News