पहले चरण की वोटिंग से पहले EVM मशीन में गड़बड़ी

लखनऊ । उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव के पूर्व आज पहले चरण का मतदान प्रातः 7 बजे से प्रारंभ हो गया है। मतदान के दौरान सबसे पहले ईवीएम को रेंडमाईज़ किया गया। माॅक पोल के बाद मतदान की प्रक्रिया प्रारंभ हुई। पश्चिमी उत्तरप्रदेश के 15 जिलोें की 73 विधानसभा सीट हेतु मतदान किया जा रहा है। शाम करीब 5 बजे तक वोटिंग होगी। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पर्याप्त प्रबंध किए गए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार चुनावी कार्यक्रम के लिए लगभग 826 केंद्रीय बलों को तैनात किया गया है। हालांकि ईवीएम की जांच के बाद भी कुछ क्षेत्रों में ईवीएम में खराबी आ गई है। ईवीएम में खराबी आने के कारण कुछ समय के लिए मतदान का कार्य थम गया लेकिन फिर से मतदान प्रारंभ हो गया।

तो कुछ स्थानों पर फिरोजाबाद के लेबर काॅलोनी में बूथ क्रमांक 169 में 7.50 बजे तक वोटिंग नहीं की जा सकी थी। दरअसल सरधना सीट से भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी सगीत सोम द्वारा मतदान किया गया। संगीत सोम द्वारा कहा गया कि भाजपा चुनाव में जीत दर्ज करेगी। चुनाव को लेकर एहतियात बरती जा रही है। कई दिग्गज प्रत्याशियों का भाग्य दांव पर लगा है।

ये भी पढ़े -

मायावती ने सपा को बताया अल्पसंख्यक विरोधी

'मोदी घोड़े' ने दी अखिलेश माया को मात

चुनाव प्रत्याशी अर्थी पर सवार, राम नाम सत्य से हो रहा प्रचार

 

 

 

Related News