पोलिंग बूथ पर बरसाए पुलिस ने डंडे

लखनऊ। उत्तरप्रदेश राज्य में नगरीय निकाय चुनाव के तहत आज अंतिम चरण का मतदान किया जा रहा है। तीसरे चरण के मतदान के तहत, राज्य की 5 नगर निगम सीटों पर मतदान किया जा रहा है। हालांकि सुबह से प्रारंभ हुआ, मतदान शांतिपूर्ण तरीके से आगे बढ़ रहा है लेकिन, जानकारी सामने आई है कि, बाराबंकी क्षेत्र में एक पोलिंग बूथ पर, पुलिस को पोलिंग एजेंट्स पर लाठीचार्ज करना पड़ गया।

दरअसल यहां पर, पोलिंग एजेंट कुर्सियां लगाकर बैठे थे। बताया गया है कि, ये अपने निर्धारित स्थान पर बैठे थे, लेकिन इसी दौरान पुलिस बल ने उन्हें चेतावनी दिए बिना दौड़ा - दौड़ाकर पीटा। इस घटना से मतदाताओं में आक्रोश फैल गया। मिली जानकारी के अनुसार, बाराबंकी के टिकैतनगर, नगर पंचायत में एसडीएम ने दो पोलिंग एजेंट को प्रचार सामग्री के साथ पकड़ा और थाने भेज दिया।

पुलिस ने जिन लोगों को पकड़ा है वे 5 लोग बताए जा रहे हैं। आज जिन क्षेत्रों में मतदान हो रहा है, उनमें रायबरेली भी शामिल है। यह क्षेत्र कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का संसदीय क्षेत्र है और, कांग्रेस का गढ़ माना जाता है। चंदोली में बीजेपी सांसद और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पाण्डेय के इलाकों में मतदान हो रहा है। मिर्जापुर जो कि अपना दल के लिए महत्वपूर्ण क्षेत्र है।

वहां केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल के समर्थक सक्रिय हैं। आज होने वाले मतदान के तहत औरेया में वोटिंग की जा रही है। यह समाजवादी पार्टी का प्रमुख क्षेत्र है। दूसरी ओर मुरादाबाद में फिलहाल बीजेपी के पूर्व मेयर विनोद अग्रवाल मैदान में हैं, दो बार विनोद अग्रवाल की पत्नी वीना अग्रवाल मेयर रह चुकी हैं और 2016 में उनका निधन हो जाने के बाद उप चुनाव में अग्रवाल मेयर चुने गए थे।

सपा से पूर्व नगर विधायक हाजी यूसुफ अंसारी मैदान में हैं, तो कोंग्रेस ने सपा के देहात से मौजूदा विधायक हाजी इकराम कुरैशी के भतीजे हाजी रिजवान कुरैशी को अपना उम्मीदवार बनाया है। बसपा ने लाखन सैनी को अपना उम्मीदवार बनाया है वहीं सहारनपुर में पहली बार नगर निगम का चुनाव हो रहा है, इससे पहले सहारनपुर नगर पालिका थी।

उत्तरप्रदेश- हरदोई में मीडियाकर्मियों पर पथराव

अमनमणि त्रिपाठी के गुर्गों पर लगे मारपीट के आरोप

चुनाव ड्युटी में पी रहे थे शराब, अधिकारी पहुंचे तो हुई कार्रवाई

जल्लाद बना भाई, कर दी बहन की धुनाई

Related News