ठहरा अमोनिया का रिसाव, सुरक्षित निकाले गए 42 मजदूर

लखनऊ। उत्तरप्रदेश के फतेहपुर के जहानाबाद क्षेत्र में शीतभंडारगृह से अमोनिया गैस रिसने से हड़कंप मच गया था। हालांकि पहले अमोनिया गैस के रिसाव को लेकर पुष्टि नहीं हुई थी लेकिन बाद में जांच दल ने यह स्पष्ट किया कि जिसे गैस का रिसाव हो रहा है वह अमोनिया गैस ही है। ऐसे में भंडरागृह में राहत दल भेजा गया और यहां फंसे 42 मजदूरों को राहत पहुंचाई गई। मौके पर फायरब्रिगेड को बुलाया गया और फिर लिकेज हुए पदार्थ को रिसाॅल्व कर इसके असर को कम करने का प्रयास किया गया।

हालांकि अब जानकारी सामने आई है कि अमोनिया गैस का रिसाव रूक गया है। और जो मजदूर प्लांट में रह गए थे उन्हें सुरक्षित निकाल लिया गया है। उल्लेखनीय है कि कानपुर में भी शीतभंडारगृह में अमोनिया के रिसाव के चलते विस्फोट हो गया था।

इस विस्फोट में करीब 6 मजदूरों की मौत हो गई थी। इसके बाद जहानाबाद में रिसाव की जानकारी मिलने के बाद हड़कंप मच गया। प्रशासनिक अमले को जानकारी मिलते ही वह मुस्तैद हो गया। अमोनिया गैस के रिसाव होने की जानकारी मिलने के बाद ही इस क्षेत्र को और आसपास के क्षेत्र को खाली करवा लिया गया था। यहां पर लगभग 2 किलोमीटर के दायरे में यातायात को रोक दिया गया।

आतंकवादियो का कारतूस सप्लायर कानपुर से गिरफ्तार

केवल 11 मिनट में दानिश ने फिट किया था ट्रेन में टाइमर

पाकिस्तान के पराचिनार धमाके में 5 की मौत

 

 

 

Related News