अज्ञात असामाजिक तत्वों ने की ऐसी हरकत, क्षेत्र में गहराया तनाव

ग्वालियर/ब्यूरो।  नगर पालिका क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सहराई गांव में स्थित अंबेडकर पार्क में लगी बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को अज्ञात असामाजिक तत्वों ने किया क्षतिग्रस्त कर दिया है। 

घटना की सूचना मिलते ही लोगों में आक्रोश फैल गया और लोग पार्क में पहुंच गए। साथ ही क्षेत्र के विधायक विधायक सुरेश राजे पहुंच गए। इसके अलावा पूर्व विधायक इमरती देवी भी पहुंच गई। कांग्रेस विधायक ने आरोपितों की गिरफ्तारी व कार्रवाई के लिए लोगों के साथ धरना देना शुरू कर दिया है। 

इसके  के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी। उधर धरने के दाैरान ही पार्षदाें की खरीद फराेख्त का मुद्दा उठ गया और विधायक सुरेश राजे व लघु उद्याेग निगम की अध्यक्ष इमरती देवी के बीच बहस शुरू हाे गई, जिसका वीडियाे तेजी से वायरल हाे रहा है।

इस तकनीक से हुआ छावनी परिषद में सर्वे, आप भी जानिए इसकी वजह

वन विहार नेशनल पार्क में हुई तेंदुए की मौत, आप भी जानिये यह कारण

अब यह पार्टी भी लड़ेगी चुनाव, 2023 में उतारेगी अपने उम्मीदवार   

Related News