मुंबई के कपल ने रचा इतिहास, समुद्र के नीचे KISS कर किया अनोखा विवाह

महाराष्ट्र / मुंबई : समुद्र से बेपनाह प्यार करने वाले गोताखोरी के शौक़ीन मुंबई के एक कपल ने सोमवार को समुद्र के अंदर शादी रच कर सबको चोका दिया। यह शादी थाईलैंड के साउथ आइलैंड ट्रैंग समुद्र तट से कुछ आगे जाकर पानी के नीचे हुई। मुंबई के शैलेश कोचरेकर और पूजा राउत ने एक दूसरे को किस कर यह अनोखी शादी रचाई। समुद्र के अंदर शादी रचाने वाला यह भारत का पहला कपल है। दोनों का नाम गिनीज़ बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज हुआ है। शैलेश पेशे से प्रोफेशनल गोताखोर हैं।

पूजा और उनकी शादी दिसंबर 2014 में हिन्दू रीति-रिवाज़ से हुई थी। उनके दोस्त दोनों को गोताखोर कपल बुलाते थे। शादी के दौरान बधाई देने आने वाले शैलेश से कहते थे कि तुम्हारी शादी मत्स्यकन्या से हुई है। बस यही बात कपल के मन में बैठ गई और दोनों ने रिश्ते को ख़ास बनाने के लिए समुद्र के नीचे शादी करने का फैसला किया। शैलेश और पूजा ने समुद्र के अंदर जाने के पहले बौद्ध रीति से शादी करने की प्रतिज्ञा ली। सेरेमनी बीच पर हुई। जहां दोनों ने एक ख़ास पेन से शादी का सर्टिफिकेट साइन किया।

Related News