राहुल की गढ़ में सेंध लगाने पहुंची केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी

अमेठी : बीते समय अमेठी के किसानों ने सांसद राहुल गांधी के विरूद्ध प्रदर्शन कर अपनी परेशानियों को सामने रखा। किसान, सांसद राहुल द्वारा अपनी परेशानियों पर ध्यान न दिए जाने से परेशान थे। इसी मसले पर सांसद श्री गांधी के संसदीय क्षेत्र में युवाओं द्वारा पुतला दहन का आयोजन भी किया गया। अब इन सबके बीच केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी राहुल बाबा के गढ़ में ही सेंध लगाने पहुंच गई हैं।

उन्होंने किसान, आमजन से भेंट कर उनकी परेशानी जानी। मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली से विशेष विमान से केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी दिल्ली पहुंची। उन्होंने यहां आमजन, किसान और अन्य वर्गों से चर्चा करने का निश्चय किया।

लखनऊ से अमेठी जाने के बाद उन्होंने अमेठी में विभिन्न स्थानों पर आयोजित होने वाली किसान पंचायत में किसानों की समस्याऐं जानी और सरकार का पक्ष भी रखा। केंद्रीय मंत्री सुश्री ईरानी के दौरे पर उनके साथ संजीव बालियान, जिलाध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी आदि मौजूद थे। संसदीय क्षेत्र में चार स्थानों पर किसान पंचायत का आयोजन किया जा रहा है। दूसरी ओर जगदीशपुर में वे कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा करेंगी।

 

 

 

Related News