उज्जैन : पहली बार कलेक्टर व एडीएम एक साथ प्रशिक्षण पर

उज्जैन। जिले की कमान प्रभारियों के हाथ में है। जिले की कानून व व्यवस्था संभालने वाले कलेक्टर व एडीएम दोनों ही प्रशिक्षण पर हैं। दो अपर कलेक्टर भी प्रशिक्षण पर हैं। संभवतः पहली बार यह स्थिति बनी है। दोनों ही महत्वपूर्ण पद इन दिनों प्रभारी अधिकारी संभाल रहे हैं। हालांकि इससे प्रशासनिक व्यवस्था पर कोई खास असर नहीं पड़ा है।

कलेक्टर कवींद्र कियावत इंडक्शन ट्रेनिंग पर मसूरी में हैं। उनका प्रभार निगमायुक्त अविनाश लवानिया संभाल रहे हैं। एडीएम अवधेश शर्मा प्रशासनिक अकादमी भोपाल में प्रशिक्षण पर हैं। वे सितंबर में प्रशिक्षण के लिए सियोल (दक्षिण कोरिया) जाएंगे। उनके साथ अपर कलेक्टर संतोष वर्मा व अपर कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी भी प्रशिक्षण पर हैं।

एडीएम का प्रभार अभी अपर कलेक्टर जयंत जोशी संभाल रहे हैं। कलेक्टर का प्रभार होने के कारण निगमायुक्त लवानिया ने अघोषित तौर पर अपना प्रभार अपर आयुक्त आशीष सिंह को सौंप रखा है। इस कारण नगर निगम के सारे दायित्व वे ही संभाल रहे हैं।

Related News