फिर सामने आई बीजेपी-शिवसेना के बीच तकरार

नई दिल्ली : भाजपा और शिवसेना केंद्र और महाराष्ट्र की सत्ता में भागीदार हैं। हालांकि राजनीतिकरूप से दोनों के बीच कई बार तकरार चलती रहती है। अब इस तकरार का असर व्यक्तिगत संबंधों पर भी पड़ने लगा है। इस तरह की तल्खी उस समय सामने आई जब भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह और शिव सेना के प्रमुख उद्धव ठाकरे एक ही फ्लाईट में सवार थे।

दरअसल दोनों ही दिल्ली से मुंबई पहुंचे। दोनों ने एक दूसरे का अभिवादन किया। मगर दोनों के बीच कोई चर्चा नहीं हुई। हालांकि दिल्ली में भी उद्धव ठाकरे की भारतीय जनता पार्टी के नेता से किसी तरह की भेंट नहीं हुई।

उल्लेखनीय है कि शिव सेना द्वारा समय समय पर केंद्र और महाराष्ट्र राज्य की सरकारों के कार्यों पर टिप्पणी की जाती रही है। दोनों ही पार्टियों के बीच पाकिस्तान के कलाकारों के विरोध को लेकर भी गतिरोध फैला और शिवसेना की संपादकीय में भी शिवसेना ने संपादकीय के माध्यम से सरकार के कार्यों की समीक्षा की। 

Related News