बिहार में पैदा हुए विचित्र बच्चे

पटना : बिहार जो की हर दिन अपने कुछ न कुछ कारनामो से चर्चा में रहता है. यहाँ एक बार फिर हैरान करने वाली खबर सामने आई है यहाँ के एक अस्पताल में शिवराजो देवी निवासी गंगाढी नाम की महिला ने सदर अस्पताल में गुरुवार की सुबह दो मुंहा बच्चे को जन्म दिया|

शिवराजो को बुधवार की रात में प्रसव पीड़ा होने पर जच्चा बच्चा वार्ड में भर्ती कराया गया था. बच्चा और उसकी माँ दोनों सही सलामत है. महिला चिकित्सक की देखरेख में सुरक्षित और सामान्य तरीके से प्रसव हुआ. देखभाल के लिए जच्चा बच्चा को पीएमसीएच पटना के लिए रेफर कर दिया गया है|

ये दोनों बच्चे कमर से जुड़े हैं, लेकिन सिर अलग-अलग है और दोनों बच्चे अध्भुत हैं. क्योकि इसमें एक लड़की और दूसरा लड़का है. इस महिला के पति छोटक सिंह ने जानकारी दी की इससे पहले उनकी पत्नी एक पुत्र और एक पुत्री को जन्म दे चुकी हैं. अस्पताल में लोगों की भीड़ विचित्र दो मुंहा बच्चे को देखने के लिए आ रही है|

Related News