कांग्रेस के दो नेताओं की वापसी, अकाली दल को हो सकता है नुकसान

चंडीगढ़ : कांग्रेस से अकाली दल में गए दो नेता वापस अपने मूल दल कांग्रेस में शामिल हो गए। कांग्रेस में इन दोनों नेताओं की वापसी को कांग्रेस खेमे की मजबूती माना जाता है। चंडीगढ़ में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह ने दोनों का ही स्वागत किया। उनका कहना था कि कांग्रेस बड़ा दल है। इन दोनों नेताओं का पार्टी में शानदार स्वागत किया गया। माना जा रहा है कि इन दोनों नेताओं की वापसी से कांग्रेस को बल मिलेगा।

इन्फोर्मेशन कमिश्नर के पद से हरिंदरपाल सिंह उर्फ हैरी मान ने इस्तीफा दे दिया था और दीपइंदर सिंह ढिल्लो को अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने पार्टी से निष्कासित कर दिया था। ये दोनों नेता फिर से कांग्रेस में शामिल हुए। अकाली दल से कांग्रेस में आने वाले नेताओं को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों और कर्मचारियों ने स्वागत किया।

उल्लेखनीय है कि पंजाब चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी, कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के साथ अकाली दल में हलचल मची है। आम आदमी पार्टी भी अपने प्रमुख नेताओं के साथ पंजाब चुनाव को लेकर प्रचार - अभियान में लगी है तो दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी अपने गठबंधन के घटक दल अकाली दल के साथ अपनी उपलब्धियों को लेकर निकलेगी। 

Related News