पत्थर कांड में आया चौकाने वाला सच सामने, देखे वीडियो

नई दिल्ली : दिल्ली में बीते समय सड़क दुर्घटना के बाद सामने आए पत्थर कांड का पूरा सच सामने आया है। हाल ही में घटना की जानकारी एक आॅडियो क्लिप के माध्यम से सामने आई है। जिसमें एक नया मोड़ आ गया है। अब कांस्टेबल सतीश चंद्र और इस महिला के बीच हुए संवाद में महिला की गलती भी पकड़ी गई है। जिसमें महिला ने कांस्टेबल को अपने वाहन के पेपर्स दिखाने से ही इंकार कर दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली में एक स्कूटी सवार महिला को यातायात पुलिस के कांस्टेबल सतीश चंद्र द्वारा ईंट मारे जाने और उसके साथ अभद्रता किए जाने के मामले में एक नया मोड़ सामने आया है। अब इस मामले में उक्त महिला कौर और कांस्टेबल के बीच हुई चर्चा का आॅडियो सामने आया है।

जिसमें महिला नियम तोड़ने के बाद भी सीना जोरी करते नज़र आ रही है। यही नहीं इस महिला ने कांस्टेबल को टुच्चा तक कह दिया है। पुलिस ने आॅडियो क्लिप के सही होने की पुष्टि तक की है। उल्लेखनीय है कि कांस्टेबल पर आरोप लगने के बाद उसके विरूद्ध आपराधिक मामला दर्ज कर लिया गया था। जिसके बाद उसे निलंबित कर दिया गया।

मगर आॅडियो टैप सामने आने के बाद यह बात सामने आई कि महिला कांस्टेबल को वाहन से जुड़े आवश्यक दस्तावेज दिखाने से इंकार कर रही है। कांस्टेबल द्वारा चालान बनाने की बात करने पर महिला भड़क कर उल्टा उसी पर रौब झाड़कर उसे टुच्चा कह रही है। महिला ने कांस्टेबल के वाहन की ओर ईंट उठाकर फैंकी और इसके बाद कांस्टेबल ने ईंट उठाकर महिला को दे मारी।

Related News