व्हाईट हाउस होगा ट्रंप के नाम, दामाद को मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी

वाॅशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 10 दिन बाद आधिकारिक तौर पर अमेरिका के राष्ट्रपति बनने वाले हैं वे आधिकारिक तौर पर व्हाईट हाउस को अपने आवास के तौर पर अपनाऐंगे। मिली जानकारी के अनुसार व्हाइट हाउस में टाॅप एडवाइजर का पद डोनाल्ड ट्रंप ने अपने दामाद जैरेड कशनर को सौंपा है।

इतना ही नहीं ट्रंप के प्रशासकीय विभाग में बड़े पैमाने पर भारतीय लोग शामिल हैं। ट्रंप द्वारा की गई घोषणा के बाद कानूनी और नैतिक चिंताओं को जन्म दिया गया है।

दरअसल कशनर चुनावी अभियान में प्रमुख माने गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार कशनर को डोनाल्ड ट्रंप के चुनावी अभियान में डाटा पर आधारित अभियान प्रारंभ करने का लाभ दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार व्हाइट हाउस में निवास करते हुए कशनर को वेतन नहीं मिलेगा। फोब्र्स के अनुसार पिता और भाई के साथ कशनर की संपत्ति 1.8 बिलियन डाॅलर बताई गई है।

कारोबार से बिदा हुए ट्रंप, भारत से वार्ता स्थगित

हिलेरी शामिल होगी ट्रंप के शपथ ग्रहण में

Related News