ट्रक - स्काॅर्पियों भिडंत में 7 की मौत, 3 गंभीर

नवादा/बिहार : बिहार राज्य के नवादा में एक ट्रक ने बारातियों से भरी एक स्काॅर्पियो से टक्कर मार दी। इस दौरान हुई भिड़ंत में करीब 7 लोगों की मौत हो गई जबकि करीब 3 लोग गंभीररूप से घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार वजीरगंज थाने के डुमरांवा गांव से कुछ लोग एक वैवाहिक समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे। बारात के तौर पर स्काॅर्पियों में सवार लोग गांव जा रहे थे कि रास्ते में राष्ट्रीय राजमार्ग नं. 31 की केंदुआ गांव के करीब सड़क के किनारे खड़े एक ट्रक से स्काॅर्पियों की टक्कर हो गई।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि इसकी आवाज आसपास के क्षेत्र तक सुनाई दी। आवाज़ सुनकर लोग उस ओर दौड़े। इस बीच दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए थे। स्काॅर्पियो से गंभीररूप से घायलों और मृतकों के शवों को बाहर निकाला गया। जिसके बाद घायलों को नवादा के सदर चिकित्सालय में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया। दूसरी ओर चिकित्सकों ने उपचार के लिए घायलों को पटना मेडिकल काॅलेज अस्पताल में रैफर कर दिया। जानकारी दी गई है कि घायल स्थिर हालत में हैं। 

 

 

Related News