ट्रक पलटने से 9 की मौत

कांकेर। अंतागढ़- ताड़ोकी मार्ग पर ट्रक पलटने से करीब 9 लोगों की मौत हो गई। इस दुर्घटना में लगभग 30 लोग घायल हो गए। घायलों  को तुरंत चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया है। मिली जानकारी के अनुसार नारायणपुर से दमकसा की ओर जा रहा वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक में 50 से भी अधिक लोग थे। हादसे को लेकर मख्यमंत्री डाू. रमन सिंह ने भी अपनी संवेदनाऐं व्यक्त की हैं।

उन्होंने मृतकों को 25 हजार रूपए की आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाने की घोषणा भी की है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर घायलों को उपचार हेतु रायपुर लाने और राज्य सरकार का हेलीकाॅप्टर भी भेज दिया गया है। घायलों के उपचार हेतु 108 एंबुलेंस को मौके पर रवाना कर दिया गया। 

Related News