तृणमूल नेत्री फरजाना आलम का निधन

कोलकाता : बीते माह हुए हमले के बाद से ही पूर्व उपमेयर फरजाना आलम ने आखिरकार दम तोड़ दिया। कल उनका दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। फरजाना 55 वर्ष की थीं। उल्लेखनीय है कि राज्य में बीते समय वाम मोर्चा और भाजपा की हड़ताल के बाद फरजाना घायल हो गई थीं। जिसके बाद से ही उनका स्वास्थ्य खराब चल रहा था। खराब स्वास्थ्य के चलते फरजाना आलम को लालकुठी स्थिति उनके आवास से दक्षिण कोलकाता के निजी चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया।

चिकित्सकों ने उनका उपचार किया। मगर काफी कोशिशों के बाद भी उनके गिरते स्वास्थ्य में कोई सुधार नहीं हो पाया। पूर्व उपमेयर पार्टी की आंतरिक कलह की शिकार हुईं। वर्ष 2010 में उन्होंने 28 नंबर वार्ड से जीत दर्ज की। जिसके बाद उन्हें उपमहापौर पद पर नियुक्त किया गया। क्षेत्र में उनकी काफी लोकप्रियता थी।

उल्लेखनीय है कि वाम दलों और भारतीय जनता पार्टी द्वारा फरजाना का विरोध किया गया था। इसके बाद भी उन्होंने रैली निकाली थी जो कि तृणमूल कांग्रेस के कार्यालय में जाकर समाप्त हुई थी। उनकी रैली के समाप्त होने के दौरान ही पार्टी के एक धड़े ने फरजाना और उनके समर्थकों पर हमला कर दिया। जिसके बाद से ही वे चोटिल थीं। यही नहीं वे इस घटना से मानसिक रूप से उबर ही नहीं पाई थीं।

Related News