पैसों के लिए किन्नर ने काटा युवक का गुप्तांग

मुरादाबाद : उत्तरप्रदेश के मुरादाबाद में एक किन्नर ने एक युवक का गुप्तांग काट लिया। हालांकि यह मामला पैसों के लालच का बताया जा रहा है। इस किन्नर ने गुप्तांग काटने के बाद अपने उस्ताद पर ही आरोप लगा दिया। जब युवक की हालत बिगड़ गई तो वह उसे अस्पताल लेकर पहुंचा। मामले में पुलिस ने जांच प्रारंभ कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार किन्नर द्वारा पुलिस को गुमराह करने के साथ ही एक कहानी गढ़ी गई। मानवी उर्फ मेहताब निवासी मेरठ अपने मित्र गोलू उर्फ अश्विनी पिता देवेंद्र 20 वर्ष निवासी गांव पटोली बागपत से विवाद किया और पैसों की मांग की।

जब गोलू ने उसे पैसे नहीं दिए तो किन्नर ने उसके गुप्तांग का अगला भाग काट दिया। यह भाग काटने पर गोलू बेहोश हो गया। उसका खून बहने लगा। जिस पर किन्नर घबराकर उसे चिकित्सालय ले गया। चिकित्सालय में उसे उपचार दिया गया। मामले में जब पुलिस ने पूछताछ की तो मानवी ने अपने उस्ताद प्रेमलता निवासी गांगन पर ही आरोप लगा दिया। इस दौरान उसने कहा कि उसके 18000 रूपए गांगन पर बकाया हैं। जब वह पैसे मांगने गया तो उसने पैसे नहीं दिए और अभद्रता की।

उसी ने उसके मित्र का गुप्तांग काट दिया। मामले में पुलिस प्रेमलता की तलाश की लेकिन प्रेमलता स्वयं ही थाने पहुंची और अपने उपर लगे आरोपों से इंकार कर दिया। जब गोलू ने बयान दिया तो उसने बताया कि मानवी ने ही गोलू को चाय में बेहोशी का असर करने वाला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। इसके बाद उसके गुप्तांग का अगला हिस्सा काट दिया। इसके बाद उसे बेहोशी छाने लगी। हालांकि पुलिस ने इस बात से इंकार किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों द्वारा झूठी कहानी गढ़ी जा रही है। 

Related News