बेहद खास है आज का इतिहास, जानिए क्यों?

इतिहास से अच्छा गुरु कोई दूसरा हो नहीं सकता। इतिहास केवल अपने में घटनाओं को नहीं समेटे होता है बल्कि इन घटनाओं से भी आप बहुत कुछ सीख सकते हैं। इसी कड़ी में जानेंगे आज 1 जनवरी का इतिहास को देश-दुनिया में क्या हुआ था, कौन सी बड़ी घटनाएं घटी थीं जिसने इतिहास के पन्नों पर अपना असर छोड़ा। 

01 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएं:- 1515- ऑस्ट्रेलिया के लाइबाख क्षेत्र से यहूदियों को  निष्कासित किया गया. 1651- चार्ल्स द्वितीय स्टुआर्ट स्कॉटलैंड के राजा बने. 1600- स्कॉटलैंड में 25 मार्च के बजाय एक जनवरी से नए साल की शुरुआत से हुई. 1664- छत्रपति शिवाजी महाराज ने सूरत अभियान शुरु किया. 1727- महाराजा जय सिंह द्वितीय ने जयपुर शहर की स्थापना की. 1772- पेशवा माधव राव प्रथम का निधन होने के बाद उनके छोटे भाई नारायण राव ने गद्दी संभाली. 1862- भारतीय दंड संहिता लागू किया गया. 1877- इंग्लैण्ड की महारानी विक्टोरिया भारत की साम्राज्ञी बनी. 1880- देश में मनी आर्डर प्रणाली की शुरुआत हुई. 1906- ब्रिटिश सरकार ने भारतीय मानक को स्वीकार किया. 1912- रिपब्लिक ऑफ चाइना की स्‍थापना हुई. 1915- महात्मा गांधी को दक्षिण अफ्रीका में उनके कार्यों के लिए  वायसराॅय ने केसर-ए-हिंद से सम्मानित किया. 1948- बिहार की राजधानी पटना के पास  स्टीमर 'नारायणी' दुर्घटनाग्रस्त होने से पांच सौ लोग डूबे. 1949- कश्मीर में युद्धविराम की घोषणा हुई. 1971- टेलीविजन पर सिगरेट विज्ञापनों का प्रसारण प्रतिबंधित किया गया. 1972- बाघ को राष्ट्रीय पशु चुना गया. 1992- भारत और पाकिस्तान ने पहली बार अपने परमाणु प्रतिष्ठानों की सूचियों की अदला-बदली की. 1995- विश्व व्यापार संगठन अस्तित्व में आया. 1996- सिंगापुर एशिया का जापान के बाद दूसरा विकसित देश बना. 2001- कलकत्ता का नाम आधिकारिक तौर पर कोलकाता हुआ था. 2013- अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने  मंगल ग्रह पर मावेन यान को भेजा.

1 जनवरी को जन्मे व्यक्ति:- 1875- लखनऊ के प्रसिद्ध शायर हसरत मुहानी का जन्म. 1890- भारत प्रसिद्ध राजनेता सम्पूर्णानन्द का जन्म. 1892- भारत के महान क्रांतिकारी महादेव देसाई का जन्म. 1894- प्रसिद्ध भारतीय वैज्ञानिक प्रोफेसर सत्येंद्रनाथ बोस का जन्म. 1914- भारतीय राजकुमारी नूर इनायात ख़ाँ का जन्म. 1936- 1950-60 की हिन्दी सिनेमा की प्रसिद्ध अभिनेत्री शकीला का जन्म. 1937- प्रख्यात उपन्यासकार काशीनाथ सिंह का जन्म. 1941- भारतीय हिन्दी फ़िल्मों के ख्याति प्राप्त हास्य अभिनेता असरानी का जन्म. 1943-  भारतीय वैज्ञानिक रघुनाथ अनंत माशेलकर का जन्म. 1950- निर्माता निर्देशक, पटकथा लेखक दीपा मेहता का जन्म. 1950- प्रसिद्ध गीतकार एवं उर्दू कवि राहत इंदौरी का जन्म. 1951- बॉलीवुड के लोकप्रिय अभिनेता नाना पाटेकर का जन्म. 1952- हिन्दी कथाकार व उपन्यासकार उदय प्रकाश का जन्म. 1961- भारतीय राजनीतिज्ञ तथा मणिपुर के मुख्यमंत्री हैं एन. बीरेन सिंह का जन्म. 1975- हिन्दी फिल्मों की एक अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे का जन्म. 1978- हिन्दी फिल्मों की अभिनेत्री विद्या बालन का जन्म. 1978- हिन्दी फिल्मों की अभिनेत्री तनीशा का जन्म.

1 जनवरी  को हुए निधन:- भारत के प्रसिद्ध भू-वैज्ञानिक हेमचंद दासगुप्त का 1933 में निधन हुआ. भारत के प्रसिद्ध वैज्ञानिक शान्ति स्वरूप भटनागर का 1955 में निधन हुआ. प्रसिद्ध तेलुगु लेखक पानुगंटि लक्ष्मी नरसिंग राव का 1940 में निधन हुआ. एक प्रसिद्ध भारतीय उद्यमी डी. एन. खुरोदे, जिन्हें भारत के दुग्ध उद्योग में उनके योगदान के लिए जाना जाता है उनका 1983 में निधन हुआ. पूर्व केन्द्रीय शिक्षा मंत्री एवं लेखक प्रताप चन्द्र चंदर 2008 में निधन हुआ.

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए टीम में वापसी करेंगे रविंद्र जडेजा ?

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने राघव चड्ढा की नियुक्ति के लिए अरविंद केजरीवाल के अनुरोध को किया ख़ारिज

धन्यवाद भारत..! आपदा में फ़ौरन मदद भेजने के लिए पापुआ न्यू गिनी के प्रधान मंत्री ने जताया पीएम मोदी का आभार

Related News